फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक की रांची में मार्ग दुर्घटना में मौत

Thu, 30 May 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा राजा निवासी रामआशीष चौहान (25) की मंगलवार रात रांची जिले के तामड रोड पर मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को गाड़ी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदवा राजा निवासी रामाशीष चौहान अपना निजी डीसीएम भाड़ा पर चलाते थे। गोरखपुर से टमाटर लेकर रांची जिला पहुंचे थे। मंगलवार रात करीब दो बजे सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी कर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आए अनियंत्रित ट्रेलर ने डीसीएम में टक्कर मार दिया। गाड़ी में बैठे रामआशीष की मौके पर ही मौत हो गई। जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए रांची के जिलाधिकारी ने घटना की सूचना महराजगंज डीएम को दी। रामआशीष की मौत की सूचना मिलते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। रामआशीष के छह बहन व दो भाई हैं। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। रामआशीष दो भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटा भाई कृष्णमोहन शटरिंग कारोबारी है। जो बाहर रहकर कार्य करता है। रामआशीष की शादी तय हो गई थी, जो फरवरी 2025 में होनी थी। शव को घर लाने के लिए परिजन रांची पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें