फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भिड़े युवा

Mon, 14 Oct 2024 08:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बागापार में कुछ युवकों की ओर से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर फर्जी असलहे का फोटो डाल धमकाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बागापार में बीते दिनों सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कुछ युवक आपस में बहस कर लिए थे। मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी असलहे का फोटो डालकर दूसरे पक्ष को धमकी दे डाली। बात यहीं नहीं खत्म हुई, दोनों पक्ष के लोग बागापार स्थित जूनियर हाईस्कूल के पास आपस में भिड़ गए।
किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ में जुट गई। चौकी प्रभारी अनघ कुमार के अनुसार, सोशल मीडिया पर शेयर की गई असलहे की फोटो एक चाइनीज लाइटर है। चार युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है। मामले में एक नाबालिग को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें