फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क पर गिरा पेड़, दंपती बाल-बाल बचे, बाइक फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। निचलौल-चिउटहा मार्ग पर खोनहौली गांव के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे अचानक जामुन का विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। इस दौरान बाइक से गुजर रहे दंपती पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने से मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जेसीबी की मदद से पेड़ हटाने के बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खोनहौली गांव में निचलौल-चिउटहा मुख्य मार्ग के किनारे बरसात के कारण जलभराव है। इसी के पास स्थित विशाल जामुन का पेड़ शुक्रवार रात अचानक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे दंपती पेड़ की चपेट में आने से बच गए और उनकी बाइक पेड़ में फंस गई। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ में फंसी बाइक को बाहर निकाला। इसके बाद दंपती अपने घर चले गए।
पेड़ गिरने से निचलौल-चिउटहा मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मार्ग से जुड़े दर्जनों गांवों के राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा, जिससे उन्हें अधिक दूरी तय करनी पड़ी। वहीं वन क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव ने बताया कि सूचना मिलने पर गिरे जामुन के पेड़ को शुक्रवार की देर रात जेसीबी लगवाकर हटवाया गया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें