फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए श्यामदेउरवां पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी गोरखपुर जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक कतरारी चौराहे से पैदल कतरारी नहर पुलिया की तरफ जा रहा है, जिसके पास अवैध देशी तमंचा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी कतरारी रामानुज सिंह यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कतरारी नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद देसी तमंचा 315 बोर तथा एक कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में युवक की पहचान अंकुल सिंह (19) निवासी ग्राम अतरौलिया थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें