फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 35.53 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल बाॅर्डर के पास भरवलिया बांध से आबकारी और एसएसबी की टीम ने 35.53 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध सामान लेकर नेपाल जाने वाला है।
सूचना पर आबकारी और एसएसबी की टीम ने भारत नेपाल बाॅर्डर के भरवलिया बांध के पास घेराबंदी कर ली। इसी बीच एक युवक नेपाल की ओर जाते दिखा। टीम ने रोककर उसकी तलाशी ली तो 35.53 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक ने टीम की पूछताछ में अपना नाम धीरज पासवान निवासी गड़ौरा बताया।
उसने कहा कि लोहरौली निवासी अनिकेश ने उसे ब्राउन शुगर दिया था। जिसे लेकर वह नेपाल बेचने जा रहा था। कोतवाली ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्र ने बताया कि मामले में आरोपी धीरज का चालान कर दिया गया। जबकि ब्राउन शुगर देने वाले अनिकेश की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें