फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डांडिया नाइट में पारंपरिक वेशभूषा में देर रात तक थिरकी युवतियां

विज्ञापन
डांडिया खेलती महिलाएं।
विज्ञापन
नौतनवा। नवरात्र के उपलक्ष्य में शनिवार की रात पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान की ओर से बाईपास स्थित एक मैरिज हॉल में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान एवं नायला खान ने मां दुर्गा की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना कर किया।
विज्ञापन

डांडिया नाइट कार्यक्रम में सैकड़ों युवतियां अलग-अलग टोली बनाकर गुजरात की पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया खेलते रहे। युवा देर रात तक थिरकते रहे और मां दुर्गा के जयकारे लगाते रहे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन नायला खान, गजेंद्र विक्रम शाही, समाजसेवी शाहनवाज खान, राजेश बायड, भानू कुमार, राजकुमार अग्रहरि, अनुज राय, मनीषा मौर्य व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें