अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के बनवाटारी गांव के स्कूल प्रांगण में रविवार को तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें प्रथम दिन 16 टीमें शामिल हुई। सुल्तानपुर, बनवाटारी सी-टीम, डी-टीम, बैरवा चंदनपुर, बेनीपुर, भागीरथपुर की टीम ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नौतनवा के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक विकास होता है। निर्णायक असारुल होदा के अनुसार प्रतियोगिता में सबसे पहले स्थानीय आरके पब्लिक जूनियर हाई स्कूल और दुर्गापुर के बेनीपुर टीम के बीच मैच खेला गया। आरके पब्लिक स्कूल ने प्रतिद्वंदी टीम से 18 अंक के मुकाबले 30 अंक बनाकर विजय हासिल की।
सुल्तानपुर की टीम ने 36 अंक बनाकर विजय हासिल की। प्रतिद्वंदी मरजादपुर की टीम ने 35 अंक बनाए। बनवाटारी डी-टीम 42 अंक हासिल कर विजेता बनी। प्रतिद्वंदी मोगलहा की टीम 28 अंक पर सिमट गई। बनवाटारी की सी-टीम ने 26 अंक लेकर रगरगंज को हराया। रगरगंज की टीम मात्र 10 अंक ही बना सकी। बैरवा चंदनपुर की टीम 33 अंक अर्जित करके खैराटी टीम को 11 अंकों से शिकस्त दी। खैराटी की टीम 22 अंक ही बना पाई।
इसके अलावा भगीरथपुर की टीम ने 48 अंक अर्जित करके प्रतिद्वंदी परसौनी कला की टीम को 17 अंक पीछे छोड़ दिया। पीछा कर रही परसौनी कला की टीम 21 अंक ही बना पाई। बेनीपुर और मोगलहा के मुकाबले में बेनीपुर की टीम विजयी हुई। बेनीपुर ने 38 और विपक्ष में मोगलहा की टीम मात्र 04 अंक हासिल कर पाई। बहुआर ने गजरहा को हराया।