चौक बाजार। नगर पंचायत निवासी युवती के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म, मारपीट करने तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती ने थाने में तहरीर देकर अपने ही वार्ड के एक युवक पर आरोप लगाया था कि युवक बुधवार की रात जबरन उसके घर में घुस कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी दूसरे को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी टाइगर जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का बयान दर्ज कराया जा रहा है। एससी एसटी एक्ट, दुष्कर्म तथा मारपीट का मुकदमा दर्ज कर किया गया है। संवाद