फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री देश व महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संकल्पित : डॉ.धर्मेंद्र

Fri, 08 Dec 2023 05:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को भगवतनगर परसिया पहुंची। जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


विकसित भारत संकल्प यात्रा में आईआईसी वैन के माध्यम से लोगों ने प्रसारण देखा। कार्यक्रम में कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग, जलजीवन मिशन, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यकर्ताओं ने लोगों को जानकारी दी। योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों के भीतर जागरूकता पैदा करना और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिला। कार्यक्रम को नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल, विवेका पांडेय, राकेश जायसवाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू गुप्ता ने संबोधित किया। संचालन मधुर सिंह ने किया। इस दौरान सचिव परमेश्वर दूबे, विनोद प्रजापति, डब्बू सिंह, आशीष जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें