एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए सत्यप्रकाश
फरेंदा। एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन का चुनाव फरेंदा के एक मैरिज हाल में चुनाव अधिकारी बकाउल्लाह, सहायक चुनाव अधिकारी रामसरन गुप्ता व पर्यवेक्षक ओपी त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें सत्यप्रकाश भारती अध्यक्ष व कमलेश चौरसिया सचिव चुने गए। प्रांतीय संयोजक राम मनोहर कुशवाहा ने चुने गए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
चुनाव अधिकारी बकाउल्लाह ने बताया कि सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। जिसमें सत्यप्रकाश अध्यक्ष, खूबलाल वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवपूजन उपाध्यक्ष, कमलेश चौरसिया सचिव, मनोज सिंह कोषाध्यक्ष, इरसाद संगठन मंत्री व अमरेश वर्मा संप्रेक्षक चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यप्रकाश ने कहा कि संगठन का हित ही सर्वोपरि है, सदस्यों के अधिकारों की रक्षा ही प्राथमिकता होगी। इस दौरान लालजी त्रिपाठी, मिथिलेश शाही, विजय सिंह, अजीत यादव, गौरी शंकर तिवारी और धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।