फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल में 85 पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। धनेवा स्थित साहू जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को सीनियर राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 85 पहलवानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल होगा। उसमें सफल पहलवान गोरखपुर के सहजनवा में 23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कुश्ती कोच धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों ने फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाई।
ट्रायल में विजय कुमार यादव 70 किलो, राज यादव 61 किलो, राजेश्वर 63 किलो, दिव्या वर्मा 77 किलो, कविता यादव 59 किलो, विशु तोमर ने 72 किलो, निखिल यादव 97 किलो ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अजीत कुमार राय, राष्ट्रीय पहलवान एवं स्पोर्ट्स कोच श्याम करन यादव, बैजनाथ यादव और अनुपम यादव ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें