फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ता हों एकजुट

Sun, 01 Jun 2025 08:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। संगठनात्मक मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। जहां पर आगामी चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए बूथस्तर पर कार्य करने के लिए कार्य करने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की।
विज्ञापन

विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी के संगठन की मजबूती के लिए इस वर्ष को संगठन सृजन वर्ष का नाम दिया है। जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है। जिसको लेकर सभी एकजुट होकर कार्य करें। कोऑर्डिनेटर जयदीप तिवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के कार्यक्रम से जुडने के लिए पूरे प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के कृत संकल्पति होकर कार्य करें।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि जिले की सभी बूथों को मजबूत करने 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम में रमेशचंद श्रीवास्तव को आनंदनगर का कांग्रेस पार्टी का नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। इस दौरान नूर आलम, विनोद सिंह, डॉ. रामनरायन, कपिलदेव, चंदन तिवारी, राजेश मौर्या व राजन शुक्ला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें