फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जाम से जूझे लोग

Sun, 01 Jun 2025 08:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर सुबह आठ बजे के बाद से शाम छह बजे तक निचलौल मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया था। रोडवेज बस अड्डे की तरफ आने जाने वाली बसों पर यह प्रतिबंध न लागू होने से शहर के लोगों को दो बार जाम से जूझना पड़ा। भीड़ की अधिकता के कारण लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

सक्सेना चौक से निचलौल रोड पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा के तीनों केंद्र बनाए गए थे। जिसके मद्देनजर भारी वाहनों का प्रवेश रविवार मार्ग पर वर्जित किया गया था। लोडेड वाहनों को रोकने के लिए यातायात पुलिस जहां तहां मुस्तैद रही, लेकिन इसी मार्ग पर रोडवेज बस स्टेशन होने के कारण यात्री बसों का आवागमन नहीं रोका जा सका। दोपहर के 12 बजे जब पहली पाली की प्रवेश परीक्षा समाप्त होने से परीक्षार्थी बाहर आने लगे तभी डिपो की बजे भी स्टेशन की तरफ से निकलने लगी जिसके कारण लंबा जाम लग गया। इसी प्रकार जब दूसरी पाली परीक्षा के लिए विद्यार्थी केंद्रों पर जाने के लिए निकले तब भी जाम की स्थिति बन गई। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें