फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भूस्खलन के बाद कृष्णभीर में वैकल्पिक सड़क बनाने का काम तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
काठमांडो जाने वाले बड़े मालवाहक वाहनों पर रोक
विज्ञापन

सोनौली। पृथ्वी हाईवे पर कृष्णभीर में भूस्खलन के कारण बंद सड़क को जल्द से जल्द चालू करने के लिए चट्टानों को काटकर वैकल्पिक सड़क बनाने का काम तेज कर दिया गया है। रोड डिपार्टमेंट के अनुसार, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में दोनों तरफ से ट्रैक खोदने का काम शुरू कर दिया गया है।
शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक दोनों तरफ से करीब 50-50 मीटर शुरुआती ट्रैक खोदा जा चुका था। विभाग ने कहा है कि फिलहाल तैयार किया गया ट्रैक शुरुआती स्तर का है। इसका इस्तेमाल खुदाई करने वाली मशीनों को घटनास्थल तक पहुंचाने और मलबा हटाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


नागढुंगा-मुग्लिन सड़क परियोजना (पश्चिम खंड) के सूचना अधिकारी सचेन्द्र मिश्र के अनुसार, कृष्णभीर में नदी की सतह से ही बड़े पैमाने पर भूभाग खिसका है। उन्होंने बताया कि लैंडस्लाइड का मलबा हटाने का काम लगातार जारी है और सुरक्षा के सभी उपाय अपनाते हुए निर्धारित डिजाइन के अनुसार यातायात संचालन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

कृष्णभीर में भारी भू-स्खलन के कारण सड़क का करीब 200 मीटर हिस्सा बह जाने से बीते रविवार से राजधानी काठमांडू को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग प्रभावित है। हाईवे पर आवाजाही बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को उम्मीद है कि अंदर से ट्रैक तैयार कर मशीनों को घटनास्थल तक पहुंचाने और मलबा हटाने का काम आसान होगा। इसके बाद सड़क को यातायात के लिए सुचारु करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें