फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर क्लास करके घर वापस जा रही थी छात्रा
विज्ञापन

कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार के मेन तिराहे पर शुक्रवार दोपहर एक साइकिल सवार छात्रा ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा कंप्यूटर क्लास से घर लौट रही थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र की ग्राम रुदलापुर गांव निवासिनी खुशी कसौधन (17) कोल्हुई में बृजमनगंज रोड स्थित एक संस्थान में कंप्यूटर कोर्स कर रही है। वह प्रतिदिन साइकिल से वहां पढ़ने जाती है। शुक्रवार को भी वह कंप्यूटर क्लास खत्म होने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान कस्बे के मेन तिराहे से बृजमनगंज जा रही सड़क पर वह ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायल छात्रा का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। इस संबंध में एसओ कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि घायल छात्रा को अस्पताल भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें