फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिलाएं समाज की रीढ़, उनके योगदान के बिना प्रगति संभव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 22वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल में महिलाओं को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके योगदान के बिना प्रगति संभव नहीं है।
विज्ञापन




कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीक्षा परिवार की अध्यक्ष ऋचु ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ऋचु ठाकुर ने कहा कि महिलाएं परिवार की नींव और समाज की सशक्त आधारशिला होती हैं। इस दौरान कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संदीक्षा परिवार की महिलाओं ने अपनी पाक-कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। महिलाओं ने पारंपरिक से लेकर आधुनिक व्यंजनों तक की शानदार विविधता दिखाई। निर्णायकों द्वारा सभी व्यंजनों का स्वाद, प्रस्तुति और नवीनता के आधार पर मूल्यांकन किया गया। सर्वश्रेष्ठ व्यंजन बनाने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें