फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नारी शक्ति के संकल्प और सफलता का उत्सव है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 21 स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित
विज्ञापन

महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 21 स्वास्थ्यकर्मियों एवं अधिकारियों को सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद तथा डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में एआरओ भी सम्मानित की गईं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक विशेष दिवस ही नहीं बल्कि नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्सव है। यह दिन नारी सशक्तिकरण, समानता और अधिकारों की लंबी लड़ाई का परिणाम है। आरसीएच के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं को शक्ति का रूप कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ व सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कहा कि जहां महिलाओं की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह तथा बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर सीएचओ पूजा यादव, स्टाफ नर्स पूजा पांडेय, एएनएम बबीता मौर्य, पूनम मौर्य, निर्मला पासवान, पुनीता पटेल, मधु पासवान, पूजा तिवारी, सुनीता श्रीवास्तव, रेखा वर्मा तथा आशा कार्यकर्ताओं में पूनम, रिंकी, रिंकला, सीमा, पूनम, सुजीता, मंजू, पूनम, नीलम दाई, पूनम सिक्योरिटी गार्ड तथा गायत्री आया को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें