महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा की सोच को मूर्त रूप देने व महिला सशक्तीकरण को लेकर महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर शक्ति वंदन के माध्यम से महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है।
महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से इस अभियान के माध्यम से स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ तक संपर्क स्थापित कर विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ले कहा कि स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ तक संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प से जोड़ना है। इसके लिए मंडल व ग्राम स्तर पर स्वयं सहायता समूहों से संपर्क कर महिलाओं को जोड़ा जाएगा। 10 फरवरी को चाय पर चर्चा, 11,12,13,14,को प्रत्येक विधान सभा मे शक्ति सम्मान कार्यक्रम होना है। 12 से 21 फरवरी तक जिले और मंडल की टोली स्वयं सहायता समूह की बहनों से संपर्क करेगी पत्रक साथ में लेकर। 22 फरवरी को प्रधान मंत्री का लाइव प्रसारण का कार्यक्रम प्रत्येक मंडल पर करना है। 25 से 26 फरवरी तक जिले में एनजीओ प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित करना है। सभी कार्यक्रम की फ़ोटो और रिपोर्टिंग सरल एप पर लोड करना है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, इंजी विवेक गुप्ता, अमरनाथ पटेल, अभियान संयोजक जिला महामंत्री बबलू यादव मौजूद रहे।