फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान करने में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में महिलाएं मतदान करने में पुरुषों से आगे रही हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में करीब 70 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतदान के प्रति आधी आबादी के उत्साह से जिले का मतदान प्रतिशत बेहतर हो पाया है। कुल 9,15,953 महिला मतदाताओं में से 6,43,503 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जिले में कुल 19,42,107 मतदाता चिह्नित किए गए थे। इनमें से 10,26,061 पुरुष और 9,15,953 महिला मतदाता हैं। बृहस्पतिवार को हुए मतदान में 12,10,780 मतदाताओं ने मतदान किया है। इनमें 6,43,503 महिला और 5,67,277 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

पुरुषों की अपेक्षा 76,226 महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि महिला मतदाताओं ने मतदान के लिए खूब उत्साह दिखाया। इसी का परिणाम है कि जिले में वर्ष 2017 के मतदान प्रतिशत के रिकॉर्ड को तोड़ा जा सका है।
विज्ञापन

सिसवा के मतदाता मतदान करने में सबसे आगे
मतदान करने में सिसवा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता जिले में सबसे आगे रहे हैं। इस क्षेत्र में चिह्नित कुल 3,89,066 मतदाताओं में से 2,54,733 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें