अंतिम चरण का चुनाव कराने चंदौली रवाना हुई पुलिस टीम
महराजगंज। विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान कराने के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे पुलिस पार्टी चंदौली व जौनपुर के लिए रवाना हुई।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में 78 उपनिरीक्षक, 480 मुख्य आरक्षी/आरक्षी को रवाना करने से पहले पुलिस लाइंस सभागार में एकत्र करके निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। मतदान के दौरान निष्ठा, ईमानदारी से सतर्कता पूर्वक ड्यूटी निर्वहन का निर्देश दिया गया।
सभी अधिकारी/कर्मचारियों को कोविड किट, मास्क, सैनिटाइजर दिया गया है। पुलिस पार्टी लेकर जा रही बसों में प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराई गई। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक सूर्यबली मौर्य, प्रतिसार निरीक्षक, चुनाव सेल प्रभारी आदि मौजूद रहे।