ठूठीबारी। राजाबारी झरही नदी पुल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह महिला अपने एक परिजन के साथ बाइक से नेपाल भैरहवां आंख का इलाज कराकर घर वापस आ रही थी। अभी वह ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी गांव समीप झरही नदी के पास पहुंची ही थी कि विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
महिला की पहचान कमला देवी निवासी भेड़िया थाना सिंदुरिया के रूप में हुई। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार के अनुसार, ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र घायल
फरेंदा। गोरखपुर सोनौली राजमार्ग पर गुजरपुरवा चौराहे पर दो बाइक की टक्कर में पिता व बेटा घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी बनकटी भेजा गया। जहां पिता की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ठाकुरनगर निवासी राम ललित 50 अपने बेटे सोनू 20 के साथ बाइक पर बैठकर सोनौली की तरफ जा रहे थे। अभी भैया फरेंदा के गुजरपुरवा चौराहे पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गये। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया। संवाद