फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Tue, 15 Apr 2025 07:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के भागीरथपुर स्टेशन से कुछ दूरी पर चैनपुर टोला भुडकुड़वा निवासी आशा देवी (30) की मंगलवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भागीरथपुर स्टेशन से उत्तर तेंदुई गांव के सामने रेल की पटरी पर एक अज्ञात महिला का शव देख गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस महिला की शिनाख्त करवाने में जुट गई। थोड़ी देर बाद पति रमेश राजभर ने मौके पर पहुंच कर महिला की पहचान कर ली। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को कब्जे में ले लिया। चौकी इंचार्ज संजय सिंह के अनुसार, मंगलवार की सुबह नौतनवा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन से एक महिला के कटने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर विधिक कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें