फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेज हवा के साथ धूप बढ़ा रहा सिर और पेटदर्द

Tue, 15 Apr 2025 05:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तेज धूप और गर्म हवा से सिर और पेट दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को ऐसे 26 मरीज पहुंचे जिन्हें सिर भारी लगने के साथ सिर दर्द और पेट दर्द की समस्या थी। चिकित्सकों ने परहेज के साथ दवा के लिए परामर्श दिया।
विज्ञापन

दो दिन मौसम सामान्य था, लेकिन इससे पहले तेज धूप का प्रभाव बना हुआ था। मंगलवार को भी धूप तेज रही। धूप की गर्मी के साथ तेज हवा लोगों को सिरदर्द के साथ पेटदर्द की समस्या दे रही है। डाॅ. रंजन ने बताया कि आंत में संक्रमण और सूजन की समस्या से जहां लोगों को पेटदर्द की तकलीफ हो रही है वहीं गर्म हवा के कारण सिर भारी होने के साथ दर्द दे रहा है।
हर आयु वर्ग के मरीजों में इस तरह के लक्षण मिल रहे हैं। तापमान की अधिकता से कम समय धूप में रहने से भी मरीज सिर दर्द जैसे समस्या बता रहे हैं। बाजार में कटे फल, चाट, समोसा, तली चीजें, सड़कों के किनारे खुले में रखी खाद्य सामग्री का सेवन करने से पेट संबंधी विकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

खानपान में परहेज धूप से बचाव रखने के साथ दवाओं का सुझाव दिया जा रहा है। सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया तेज धूप में सिर पर टोपी, गमछा और चश्मा न होने से सिरदर्द की तकलीफ हो सकती है। पेट दर्द से पीड़ित मरीजों के आंत में संक्रणम मिल रहा है। खानपान में सावधानी बरतने की सलाह व दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें