शिकारपुर। भिटौली थाना क्षेत्र के धरमपुर चौराहे पर शनिवार दोपहर लगभग दो बजे एक महिला दूसरी महिला से उसका सोने का लाकेट चोरी करते समय पकड़ी गई।
जानकारी के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी जुलेखा खातून अपनी बेटी जैनब के साथ परतावल कपड़ा खरीदने गई थी। कपड़ा खरीदने के बाद वह अपनी बेटी के साथ घर आने के लिए टेपों में बैठी।
उसी समय उसके बगल में ही एक अज्ञात महिला भी बैठी। धरमपुर चौराहे पर उतरने से पहले ही आरोपी महिला ने पीड़िता के गले के सोने की चेन का लाकेट चुरा ली। संदेह होने पर बगल में बैठी महिला से जब पीड़िता ने पूछा तो वह घबरा गई। फिर पीड़िता की बेटी ने आरोपी महिला की हाथ की मुट्ठी खुलवाई तो सोने का लाकेट मिला।
पूछताछ में उसने अपना नाम घुघली थाना क्षेत्र के बेलवा टीकर निवासी सीमा बताई। प्रभारी थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर चालान किया गया। संवाद