निचलौल। थाना क्षेत्र के पचमा गांव निवासी सुमन देवी ने शनिवार को घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के लिए शव को कब्जे में ले ली।
जानकारी के मुताबिक, पचमा निवासी अनिल कुछ माह से रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में रहकर मजदूरी कर रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी सुमन देवी (34) घर पर बच्चों के साथ रहती थी। शनिवार को सुमन ने किसी बात को लेकर टीनशेड के आशियाने में लोहे की पाइप में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुमन का शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। सुमन कई दिनों से किसी बात को लेकर उलझन में रहती थी। किसी से बहुत ज्यादा बातचीत भी नहीं करती थी।
वही थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, सुमन का पति विदेश में है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।