फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक न देने पर गोलबंद होकर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के मेघौली गांव में एक शख्स ने बाइक न देने पर कुछ लोगों के साथ गोलबंद होकर एक महिला की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने सोमवार को मामले में पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मेघौली निवासी बिंद्रावती देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पति धीरेंद्र रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में हैं। गांव का ही रहने वाला एक शख्स बाइक मांगने उसके घर आया। मना करने पर दूसरे दिन कुछ लोगों के साथ गोलबंद होकर उसके घर आया और अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर उन लोगों ने उसे बेरहमी से मारपीट कर घायल करके जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी संजय यादव, निक्की, सरिता और सुकांती निवासी मेघौली के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें