फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हाल में महिला का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दोगहरा निवासी अशर्फुन निशा (50) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में फंदे से लटका मिला है। पुलिस के आने से पूर्व ही परिजन शव उतार चुके थे। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई। फॉरेंसिक टीम की जांच में मृतका के गले में जले का निशान मिला है।
विज्ञापन

मामला पारिवारिक कलह का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आए दिन पति-पत्नी में अनबन होती रहती थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर दिया है। वहीं मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। महिला की एक पुत्री जोहरा खातून व तीन पुत्र अबु बकर, अबु खालिद, अबु तालिब हैं। वहीं अशर्फुन निशा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें