फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रास्ते के विवाद में महिला की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिउटहां। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के करमही गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें कमलावती गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें शत्रुघ्न वर्मा पर महिला की पिटाई करने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले पंचायत के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाया गया था। उस दौरान रास्ते को बाधित नहीं करने पर सहमति बनी थी। आरोप है कि इसके बावजूद दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई।
मामले में कमलावती की तहरीर पर पुलिस ने शत्रुघ्न वर्मा, रामादेवी, सीमा और ऋतु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें