फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने, शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने सीओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, बृहस्पतिवार की देर शाम करीब आठ बजे किशोरी रास्ते से जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसे रोक लिया और शादी करने के साथ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसमें असफल होने पर उसके साथ मारपीट की और गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के बाद किशोरी के पिता ने सीओ नौतनवा बसंत सिंह को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। सीओ ने बताया कि तहरीर मिली है। नौतनवा पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें