फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोर्ट परिसर में महिला से मारपीट, पति-जेठ गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिवार न्यायालय में चल रहे भरण-पोषण के मुकदमे की तारीख पर शुक्रवार को पहुंची महिला से न्यायालय परिसर में मारपीट और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर और उपलब्ध वीडियो क्लिप के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति और जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला ने पति समेत तीन लोगों पर हमला करने और मुकदमे की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहा निवासी प्रिया ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति मनीष कुमार मिश्र के साथ परिवार न्यायालय में भरण-पोषण का मामला चल रहा है। बृहस्पतिवार को मुकदमे में तारीख थी और उसके पिता की गवाही भी होनी थी। महिला के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे वह अपनी बहन प्रियंका और पिता लक्ष्मीकांत के साथ कोर्ट रूम से निकलकर भूतल स्थित हॉल में पहुंची।
आरोप है कि इसी दौरान उसके पति मनीष कुमार मिश्र, प्रिंस मिश्रा और सतीश मिश्र ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। बेटी को बचाने पहुंचे पिता और बहन के साथ भी मारपीट कर उन्हें नीचे गिराने का आरोप है।
विज्ञापन

घटना के दौरान न्यायालय परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। महिला का आरोप है कि आरोपित मुकदमे की पैरवी करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़िता ने घटना से संबंधित वीडियो क्लिप भी पुलिस को उपलब्ध कराई।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर और वीडियो के आधार पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मामले में पति मनीष कुमार मिश्र और उसके भसुर प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें