फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगा रोड जाम करने का किया प्रयास, प्रेमी पर केस

Wed, 13 Dec 2023 07:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर के सामने फरेंदा रोड पर बैठकर एक महिला न्याय की गुहार लगा रही थी। अकेले सड़क जाम करने का प्रयास कर रही थी। वह एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर कोठीभार थाने में शिकायत की, लेकिन वहां कार्रवाई नहीं हुई तो फरेंदा रोड पर पहुंच गई। मामला जैसे ही उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो आनन-फानन में आरोपी पर केस दर्ज कर महिला को समझा-बुझाकर घर भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला बीते तीन अक्तूबर 2023 को एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाई थी। महिला ने बताया कि आरोपी ने छेड़छाड़ ही नहीं मारापीटा भी था। विरोध करने पर वह जानमाल की धमकी देकर फरार हो गया। कोठीभार थाने में शिकायत लेकर पहुंची थी तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से सड़क जाम करने का प्रयास करना पड़ा।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि जांच से प्रकाश में आया है की पीड़िता का अपने ही गांव के एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। पीड़िता का पति जो विदेश में रहता है। उसके प्रेम प्रपंच के बारे में जानकारी होने पर पीड़िता को छोड़ दिए जाने की बात कही थी। जिसके कारण पीड़िता द्वारा अपने प्रेमी के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराया गया। प्रार्थना पत्र प्राप्त होते ही थाने में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें