फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कम संसाधनों में मेधावियों ने नीट में सफल होकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Wed, 05 Jun 2024 09:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नीट में जिले के मेधावियों ने सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया है। कम संसाधनों में तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रत्येक दिन कम से आठ से नौ घंटे की तैयारी से सफलता मिली है। सोशल मीडिया से दूरी बनी रही। ऑनलाइन अध्ययन भी सफलता में मददगार बना है।
विज्ञापन

शहर में छत्रपति साहू जी महराज नगर के आर्यन उपाध्याय ने भी नीट में सफलता हासिल की है। इनके पिता महेंद्र उपाध्याय, चाचा कमल उपाध्याय ने खुशी जाहिर की। आर्यन कहते हैं कि प्रत्येक दिन आठ घंटे पढ़ाई की। विषयों को समझने के लिए ऑनलाइन माध्यम का सहारा लिया। मटिहनिया निवासी शिवम पटेल ने भी सफलता हासिल की।

सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के चित्रगुप्त नगर वार्ड नौका टोला निवासी मनोज जायसवाल की पुत्री हर्षिता जायसवाल ने नीट में सफलता हासिल की। हर्षिता ने नीट में 685 अंक व ऑल इंडिया रैंक 6268 हासिल कर मान बढ़ाया है। हर्षिता के पिता मनोज जायसवाल महराजगंज में फर्नीचर व्यवसायी हैं। माता मांडवी जायसवाल गृहणी हैं। हर्षिता की प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल तक महराजगंज के डिवाइन पब्लिक स्कूल से हुई है। इंटर की पढ़ाई सनबीम स्कूल बनारस से की उसके बाद नीट की तैयारी के लिए कोटा में दाखिला लिया।
विज्ञापन


धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के दो छात्रों ने नीट परीक्षा में परचम लहराकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। क्षेत्र के कोईलाडाड निवासी महेद्र गुप्ता के पुत्र नितिन अग्रहरी ने कुल 720 अंकों में 682, अंक प्राप्त कर नीट में उत्तीर्ण हुए। नितिन ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा ब्राइट वे एकेडमी धानी बाजार जबकि इंटरमीडिएट महात्मा गांधी कालेज बृजमनगंज से हुआ है। इनकी माता ललिता देवी गांव के स्कूल में शिक्षामित्र पद पर कार्यरत हैं।

बरगदवा प्रतिनिधि के अनुसार, नीट परीक्षा 2024 में जिले के नौतनवा विकास खण्ड के बरगदवा निवासी गुलाबचंद अग्रहरि की पुत्री मान्या अग्रहरि ने नीट सफल होकर मान बढ़ाया मान। बरगदवा निवासी गुलाबचंद की पुत्री मान्या अग्रहरि ने 695 अंक 3255 रैंक हासिल किया है।

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सभा रामपुर बलडीहा निवासी विनोद जायसवाल के पुत्र प्रियांशु जायसवाल ने घर पर ही रहकर तैयारी कर अपने तीसरे प्रयास में नीट में सफलता हासिल की। प्रियांशु ने 99.1 प्रतिशत प्राप्त कर आल ओवर इंडिया में 19697 वा रैंक प्राप्त किया है।

कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार श्रद्धा अग्रहरि निवासी बहादुरी बाजार ने नीट में कुल 720 अंक में से 667 अंक प्राप्त करते हुए आल इंडिया में 15993 रैंक हासिल किया है। विकास खंड पनियरा क्षेत्र के दो छात्रों ने नीट में कामयाबी पाकर गांव व क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाया है। ग्राम पंचायत देवीपुर के शिवाला टोला निवासी आशुतोष सिंह व नरकटहां निवासी आकाश यादव नीट में उत्तीर्ण हुए हैं। दोनों ने परीक्षा में दूसरी बार के प्रयास में कामयाब हुए। कोल्हुई कस्बा निवासी गंगाराम चौरसिया के पुत्र आदित्य चौरसिया ने 641 अंक हासिल कर सफलता प्राप्त किया है।

सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार आदर्श नगरपंचायत सोनौली के निवासी सुदेस त्रिपाठी के पुत्र इंद्र कमल त्रिपाठी ने कुल 720 अंकों में 680 अंक प्राप्त कर नीट में उत्तीर्ण हुआ। इंद्र कमल की प्रारंभिक पढ़ाई नौतनवा मॉर्डन एकेडमी के बाद दिल्ली रह कर एक प्राइवेट कोचिंग में नीट की तैयारी कर पहली बार में क्वालीफाई कर लिया।
भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार सदर तहसील क्षेत्र के बरवा विद्यापति के ओंकार सागर ने नीट उत्तीर्ण कर क्षेत्र एवं जिले का मान बढ़ाया है। बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, आलमाइटी पब्लिक इंटर कालेज बृजमनगंज के छात्र मोहम्मद शोएब का चयन मेडिकल की संयुक्त प्रवेश परीक्षा नीट में हुआ है। ग्रामसभा दुबौलिया टोला बलदेवपुर निवासी मोहम्मद शोएब पुत्र नियाज आलम का चयन नीट 2024 में हुआ है। इनके पिता एक किसान तथा माता नजीरून निशा गृहिणी हैं।
सामान्य किसान परिवार में जन्में मोहम्मद शोएब ने प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा आलमाइटी इंटर कॉलेज से ही प्राप्त की तथा वे प्रारंभ से ही प्रतिभावान रहे हैं। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बहनों, गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें