फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फीवर की चपेट में आए दर्द से कराहते मरीज पहुंचे अस्तपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल फीवर के रोगी दर्द से कराहते पहुंच रहे अस्तपाल
विज्ञापन

महराजगंज। मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को बुखार और सर्दी-जुकाम की शिकायत शुरू हो गई है। इस तरह के बुखार को ‘वायरल फीवर’ या ‘मौसमी बुखार’ कहा जाता है। भले ही इस तरह के बुखार चार से छह दिनों में खुद ही ठीक हो जाते हैं। लेकिन, इससे होने वाली कमजोरी और अन्य समस्याओं का असर कई दिनों तक बना रहता है। आमतौर पर इस तरह के बुखार वायरल इंफेक्शन के कारण होता है। जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है। उन लोगों को मौसम में बदलाव आते ही इस तरह का बुखार हो जाना बहुत ही सामान्य होता है।
जिला अस्पताल में शुक्रवार को पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष तक लोगों की भीड़ लगी रही। पैथालॉजी एवं एक्स-रे अल्ट्रासाउंड अनुभाग में भी रिपोर्ट के लोग लोग बैठे रहे। अस्पताल आने वाले लोगों में ज्यादातर बुखार से पीड़ित मरीज रहे। एक डॉक्टर के कक्ष में कम से कम 40 मरीज वायरल फीवर से पीड़ित होकर इलाज कराने पहुंचे जिन्हें चिकित्सकों ने जरूरी जांच के बाद परामर्श एवं दवा देकर भेज दिया।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी ने बताया कि एक दिन की ओपीडी में करीब 20 बच्चे बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। उनकी ज्यादा गंभीर स्थिति नहीं है। ऐसे में उचित दवा देकर भेज दिया जा रहा है। वहीं डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि करीब 40 से 50 मरीज ओपीडी में बुखार पीड़ित आ रहे हैं। उनका बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। अस्पताल पहुंचे आयुष, आयात, अमित, मंजेश ने बताया कि बुखार होने पर अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया गया। अस्पताल की पैथालॉजी अनुभाग में रिपोर्ट के लिए बैठे रंजन, निहोर प्रसाद ने बताया कि सुबह बजे से ही रक्त की जांच कराने के लिए आया, दोपहर हो चुकी है। जानकारी मिली है कि रिपोर्ट करीब दो बजे मिलेगी। यही हाल अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे अनुभाग में रहा। यहां भी कतार में लोग खड़े रहे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त दवा है। ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है।
इंफेक्शन के कारण होता है बुखार
फीजिशियन डॉ. एएम भास्कर ने बताया कि लोगों को इंफेक्शन के कारण बुखार हो जाता है। इंफेक्शन के कारण हुए बुखार में फ्लू जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। इस दौरान बुखार के साथ ही नाक और आंख से पानी निकलने की समस्या और हल्की खांसी हो सकती है। इसमें लक्षणों के हिसाब से इलाज होता है। इंफेक्शन के कारण हुए बुखार को ठीक होने में 7-8 दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन

किन- किन बातों का रखें ध्यान
शरीर में पानी की कमी होने से रोकने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करें। थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। अगर आपकी नाक बंद है तो भाप लेने से भी फायदा मिलता है। बुखार होने पर घर से बाहर न निकलें, चूंकि यह संक्रमण के कारण होने वाली समस्या है, ऐसे में दूसरे लोगों को भी संक्रमण होने का डर रहता है। बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह की दवाइयों का सेवन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें