फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जल्द मिलेगी एक और पार्क की सौगात

Sat, 10 Feb 2024 09:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका महाराजगंज के लोगों को जल्द ही एक और खूबसूरत पार्क की सौगात मिलेगी। शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा के साथ पुरानी तहसील स्थित निर्माणाधीन बहुद्देशीय पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला परियोजना अधिकारी से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पार्क के पाथवे और बाउंड्री वॉल को खूबसूरत एवं आकर्षक बनाने के लिए सुंदरीकरण कार्य के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही पार्क के भीतर दीवारों पर ग्रैफिटी पेंटिंग के लिए भी कहा। उन्होंने पार्क में हर्बल गार्डन को भी आकर्षक ढंग से तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी पार्क के प्रवेश मार्ग, पार्किंग स्थल के संदर्भ में जरूरी निर्देश दिया।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन पार्क में मॉडल वेंडिंग जोन, मिनी बौद्ध संग्रहालय, ओपन जिम, योग एवं ध्यान केंद्र और हर्बल गार्डन जैसी आधुनिक सुविधाएं लोगों को उपलब्ध होंगी। मिनी बौद्ध संग्रहालय में रामग्राम सहित विभिन्न उत्खनन कार्यों में प्राप्त बौद्धकालीन वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा मार्च तक नगर वासियों को एक बेहद सुंदर एवं आधुनिक पार्क उपलब्ध होगा। निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना अधिकारी अंकित पटेल सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें