फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्नी की बेरहमी से की पिटाई, हालत गंभीर

Thu, 19 Sep 2024 08:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के परागपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। उसके बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के परागपुर निवासी एक शख्स तीन माह पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में बंगलूरू कमाने गया था। मंगलवार को घर लौटा था। बुधवार को किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। आरोपी ने आधी रात को परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है पीटाई से मन नहीं भरा तो अंदरुनी जगहों पर भी चोट पहुंचा दिया। उसके बाद अचेत अवस्था में पत्नी को छोड़ भाग निकला।

थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की मामले की जानकारी मिली है। आरोपी को दहेज उत्पीड़न के मामले में जेल भेजा गया था, लेकिन पत्नी के बयान पर तीन माह पहले आरोपी की जमानत हो गई। उसके बाद वह कमाने परदेश चला गया। वहां से लौटने के बाद फिर से पत्नी के साथ मारपीट किया है। इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें