फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिम्मेदारों से टूटी आस तो श्रमदान कर खुद ठीक कर ली सड़क

Wed, 16 Jul 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर के मधुबन नगर वार्ड में सड़क की दुर्दशा से परेशान वार्डवासियों ने जिम्मेदारों से आस टूटने पर मंगलवार को श्रमदान कर खुद ही सड़क की मरम्मत की। वार्डवासी राममूरत, सगीर कुरैशी, बिंदा देवी, आफताब, पुष्पा देवी ने बताया कि उनके घर की ओर जाने वाली वार्ड की सड़क कच्ची है। इसको पक्की बनाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक गुहार लगाई गई, लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इधर, आए दिन वर्षा के कारण कच्ची सड़क पर जहां-तहां बने गड्ढे में पानी जमा हो रहा है और फिसलन से रास्ते पर चलना भी दुश्वार हो गया है। कई बार स्कूल जाने के दौरान बच्चे गिरकर घायल भी हो चुके हैं। वार्डवासियों ने कहा कि जिम्मेदार समस्या के समाधान को लेकर कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। अपने और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंगलवार को समतल करके वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई, ताकि कोई बड़ी दुर्घटना घटित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें