महराजगंज। कृषकों को उनकी जोत/ कृषित भूमि के आधार पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए उपजिलाधिकारी सदर ने बागापार और झंझनपुर में खाद दुकानों पर छापेमारी की गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न बिक्री केंद्रों पर ताबड़तोड़ औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अभिलेखों व स्टॉक आदि की जांच की गई। जांच में मानकों का पालन न करने पर दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस को निलंबित करने की कार्रवाई की गई। जबकि आठ दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। खाद भंडार सिरौली निचलौल में कैश मेमो न देने, स्टॉक रजिस्टर की अनुपलब्धता, बिना खतौनी के बिक्री और हर्रैया रघुवीर, लक्ष्मीपुर में पॉस मशीन और भौतिक स्टॉक में अंतर, स्टॉक रजिस्टर की अनुपलब्धता और बिना किसानों से जोतबही/खतौनी के उर्वरक बिक्री को लेकर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई। संवाद