फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मां ने डांटा तो साड़ी पहनकर भाई-बहनों को लेकर चली गई किशोरी

Tue, 25 Jun 2024 09:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। मामूली सी बात को लेकर 14 वर्षीय किशोरी ने अपने दो मासूम भाई बहनों के साथ साड़ी पहनकर घुंघट डाल फरार हो गई। गुजरौलिया के एक परिवार के तीन बच्चों के एक साथ घर से लापता होने की सूचना से क्षेत्र में हडकंप मच गया है। बच्चों को ढूंढने के लिए पुलिस की चार टीमें दिल्ली और गोरखपुर रवाना हुई हैं।
विज्ञापन

गुजरौलिया निवासी परदेशी अपने घर मां अमरावती, पिता रामवृक्ष, पत्नी सविता देवी, गुड़िया (14), बेटा विवेक (6) व 3 वर्षीय बेटी अहिल्या को छोड़ तीन माह पहले सउदी अरब गए हैं। गुड़िया मामी चौराहे पर स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। शनिवार को गुड़िया और उसकी मां सविता में कुछ कहासुनी हुई। कुछ घंटे के बाद सब कुछ सामान्य हो गया। सोमवार सुबह आठ बजे मां सविता समूह से लिए गए लोन की किस्त जमा करने के लिए मिश्रौलिया गई थी। 11 बजे घर आई तो तीनों बच्चे घर पर नहीं थे।
आसपास पड़ोसियों और गांव रिश्तेदारों से बात की लेकिन शाम तक तीनों बच्चों का पता नहीं चला। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 10 बजे के करीब एक महिला साड़ी पहनकर घूंघट में दो बच्चों को लेकर जा रही थी, लेकिन हम लोगों ने इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया। मां सविता ने बताया कि घर पर पांच हजार रुपये बैग में रखे थे। रुपये और मोबाइल भी गायब है।
विज्ञापन

मां सविता देवी ने इस मामले में थाना बृजमनगंज में पुलिस को तहरीर दी, जिससे बच्चों के लापता होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। गुमशुदगी का केस दर्ज कर जिला स्तर से दो, स्थानीय पुलिस की दो टीम बनाकर गोरखपुर और कानपुर खोजबीन के लिए रवाना हुई है। मामले की हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच में मिले सबूतों पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें