निचलौल। गांव के रास्ते ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहे चालक पर बंदर ने हमला कर दिया। बुधवार दोपहर अचानक हुए हमले में 45 वर्षीय रामधनी गोंड गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा बरवा कृपाल निवासी रामधनी गोंड बुधवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रैक्टर लेकर गांव के रास्ते खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव में आए बंदरों के झुंड में से एक बंदर ट्रैक्टर पर चढ़ गया। उसे भगाने के प्रयास में बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बंदर ने उनके पैर समेत शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निचलौल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।