फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले मेें 64 केंद्रों पर ई-पॉप मशीन से गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों द्वारा बॉयोमेट्रिक निशान देने के बाद ही होगी खरीद, गड़बड़ी रोकने के लिए की जा रही व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एक अप्रैल से जिले में होने वाली गेहूं खरीद के लिए जिले में 64 केंद्र बनाए गए हैं। गड़बड़ी रोकने के लिए ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक प्वॉइंट आफ पर्चेज) मशीन का प्रयोग होगा। किसानों द्वारा बॉयोमेट्रिक अंगूठा लगाए जाने के उपरांत ही उनके गेहूं की खरीद हो सकेगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने जिले में गेहूं खरीद को बेहतर ढंग से कराने के लिए अपर जिलाधिकारी को जिला खरीद अधिकारी बनाया है। जिले में गेहूं खरीद में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई है कि इस बार किसानों को अपने गेहूं की तौल को कराने के लिए ई-पॉप मशीन से गुजरना होगा। किसान अपना बॉयोमेट्रिक अंगूठा लगाकर व उसके मिलान होने की दशा मेें ही तौल करा सकेंगे। गेहूं की खरीद के लिए इस बार जो 64 केंद्र बनाए गए हैं उसमें खाद्य विभाग के 12, पीसीएफ के 41, पीसीयू के छह, भारतीय खाद्य निगम का एक तथा कृषि उत्पादन मंडी समिति के चार केंद्र हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद को लेकर कुल 64 केंद्र बनाए गए हैं। भविष्य में आवश्यकतानुसार केंद्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें