फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश से गेहूं को फायदा, आलू और दलहनी पर मंडराया खतरा

Wed, 21 Feb 2024 06:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में मंगलवार आधी रात के बाद करीब ढाई बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। उसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बारिश होने के बाद मौसम साफ हो गया। बुधवार को भी पूरे दिन कभी धूप तो कभी छांव का खेल चलता रहा। फिलहाल हल्की बारिश से गेहूं को फायदा होगा। जबकि दलहनी फसलों को नुकसान का खतरा है। आलू के भी खराब होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


निचलौल क्षेत्र के त्रिभुवन, सुबास, अरुण पटेल, ईश्वरचंद पटेल आदि ने कहा की बीते कई दिनों से चटक धूप होने के चलते थोड़ी तापमान में बढ़ोत्तरी हुई थी, लेकिन मंगलवार आधी रात के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। फिर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक रूक-रूक कर होती रही। बारिश के चलते बुधवार को थोड़ी तापमान में गिरावट देखने को मिली। किसानों की माने तो अब तक की बारिश गेहूं के लिए फायदेमंद है। हालांकि दलहनी और आलू के फसलों के लिए नुकसान हो सकता है। किसानों की माने तो खेतों में लहलहाते दलहनी फसल मसूर और आलू को नुकसान हो सकता है। यदि आगे बूंदाबांदी होगी तो दलहनी का उत्पादन प्रभावित होगा।

कृषि विज्ञान केंद्र वसूली के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. डीपी सिंह ने कहा की बारिश से फायदे के अलावा अभी कोई नुकसान होने की संभावना नहीं है। फिलहाल मौसम रुक-रुक कर करवट बदल रहा है। अगर तेज बारिश हुई तो दलहन और आलू को ज्यादा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें