फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: माैसम बदला, फसलों को लाभ

Thu, 27 Feb 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फरवरी के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। बुधवार को बादलों की आवाजाही से धूप जहां कमजोर दिखी वहीं अधिकतम तापमान में दो व न्यूनतम में पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार तक तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा और बारिश के संकेत मिल रहे हैं। कृषि विज्ञानी मौसम बदलाव से गेहूं और सरसों के लिए लाभप्रद बताई जा रही है। फरवरी शुरू होते ही धूप का दायरा इस कदर चटख हुआ कि तापमान में वृद्धि दर्ज की जाने लगी।
अधिकतम तापमान 29 तो न्यूनतम 19 डिग्री तक जा पहुंचा और लोगों को दिन की गर्मी महसूस होने लगी, लेकिन आखिरी दिनों में मौसम ने फिर मंगलवार से करवट ली और बुधवार को अधिकतम 27 और न्यूनतम 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज महराजगंज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट व हल्की बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें