महराजगंज। पाइपलाइन के पानी की निकासी न होने से उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय के एक नंबर गेट के सामने जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ज्ञानती देवी ने बताया कि उन्हें एक जरूरी काम से तहसील आई थी, लेकिन गेट पर जलभराव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। गीता ने बताया कि वह सीओ कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने के लिए गई थीं। पानी में फिसलकर गिर गई। गब्बर, दिनेश, महेंद्र, बबलू, कोईल, फागू, मोहित, राधिका, लालमती आदि ने समस्या को जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
उप जिलाधिकारी सदर रमेश बताया कि तहसील परिसर और आसपास के जगहों पर सौंदर्यीकरण और मरम्मत का काम हो रहा है। इस कारण कुछ दिक्कत है, लेकिन जल्द ही पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाएगी।ज