फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साहब! पति 30 साल से लापता हैं, पटीदार जमीन कर लिए कब्जा

Sun, 04 May 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। साहब! पति 30 वर्षों से लापता हैं। बहुत खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। उनके हिस्से की भूमि पर पटीदार कब्जा कर लिए हैं जो भूमि बची है उसपर भी कब्जा करने के फिराक में हैं।
विज्ञापन

मृत प्रमाणपत्र व वरासत कराने के लिए तहसील से लेकर जिला तक कार्यालयों का चक्कर लगाई, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। यह कहना है शांति देवी निवासी छितरापार थाना नौतनवा का।
शनिवार को वह तहसील सभागार में जिलाधिकारी के सामने अपनी बात कहते हुए फफक पड़ीं। डीएम ने संबंधित अधिकारी को जांच कराने के निर्देश दिए। शांति देवी ने बताया कि उषा, सुधा और कुसुम तीन बेटियां हैं। उन्होंने अपने पति के नाम की संपत्ति का वरासत कराने की मांग की।
विज्ञापन


नौतनवा तहसील सभागार जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 229 मामले आए और 35 का निस्तारण किया गया।
अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर उपनिबंधक नौतनवा पर अभद्र भाषा का प्रयोग, दस्तावेज में कमी निकलकर धनउगाही करने का आरोप लगाया है।
चकदह गांव की माया ने बताया कि उनकी भूमि पर गांव के ही कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुर्गापुर गांव के प्रमोद कुमार यादव ने शिकायती पत्र में बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोपलापुर में पूर्व में कार्यरत प्रधानाध्यापक द्वारा अनियमितता और भ्रष्टाचार किया गया है।
2016-2017 में इंसीनेटर का 8000 एसएमसी खाता से निकाल कर निजी हित में खर्च कर लिया गया। विद्युतीकरण का 29000 रुपये बिना कुछ काम कराए निकाल लिया है।
लक्ष्मीपुर ब्लाॅक क्षेत्र की आशा जुमिला खातून, मोनी पटेल, शांति देवी, विद्या, सरस्वती ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर के अधीक्षक, एकाउंटेंट तथा बीसीपीएम के खिलाफ आशा संगिनी पद पर चयन में धांधली करने का आरोप लगाया है।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी श्रीकांत शुक्ला, बीडीओ नौतनवा अमित मिश्रा, बीडीओ लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव, ईओ राहुल यादव, संदीप सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें