फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भ्रामक सूचनाओं पर लगाम लगाएंगे वाॅरियर

Thu, 26 Dec 2024 09:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। अब भ्रामक समाचार या जानकारी फैलने से पुलिस के डिजिटल वाॅरियर रोकेंगे। महाविद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थानों में इसके लिए पुलिस साइबर क्लब का गठन कर युवाओं को इससे जोड़ेगी। इनमें से इच्छुक और सोशल मीडिया के तेजतर्रार एनफ्लुएंसर्स को डिजिटल वाॅरियर बनाएगी।
विज्ञापन

डिजिटल वाॅरियर की जनपद स्तर पर एक टीम होगी जो साइबर अपराध व अफवाह रोकने में पुलिस की मदद करेगी। इस संबंध में डीजीपी स्तर से आदेश जारी होने के बाद पुलिस शिक्षण संस्थानों से संपर्क स्थापित करने में जुट गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस डिजिटल अपराध रोकने और समाज के अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पैठ बढ़ाने के कार्य में वर्ष 2018 से जुटी हुई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 2018 में सार्थक पहल करते हुए सभी थानाध्यक्षों के नेतृत्व में व्हाट्सएप पर डिजिटल वालंटियर बनाया गया, जिसमें संभ्रांत और सक्रिय लोगों को जोड़ा गया।
इस ग्रुप पर कार्रवाई और जरूरी सूचनाओं के आदान प्रदान से पुलिस को काफी मदद मिली। वर्ष 2023 में व्हाट्सएप कम्युनिटी ग्रुप बनाकर पुलिस की ओर से भ्रामक खबरों का खंडन व पुलिस के कार्यों का प्रचार-प्रसार शुरू हुआ। अब इसी दिशा में नवाचार करते हुए फेक न्यूज खंडन और साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता और पुलिस के कार्य को प्रसारित करने के लिए पुलिस डिजिटल वाॅरियर का गठन करेगी।
विज्ञापन

इसमें सोशल प्लेटफार्म के युवा इन्फ्लुएंसर्स चयनित किए जाएंगे। इन्हें प्रशिक्षित कर इनकी आलोचनात्मक सोच को विकसित किया जाएगा। साथ ही सूचना का विश्लेषण और सत्यापन के विषय में भी कार्यशाला के जरिए इनका ज्ञान बढ़ाया जाएगा।क

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें