फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंभू का गिरफ्तारी वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। किसानों के नाम से खाते खुलवाकर धान बेचने और रकम हड़पने के मुख्य आरोपित शंभू की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी हो गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपित शंभू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है। जब तक वह पकड़ में नहीं आएगा, तब तक इस धांधली की वास्तविक जानकारी नहीं मिल सकेगी। पुलिस की चार टीमें मुख्य आरोपित की तलाश में इधर उधर खाक छान रही है।
चर्चा है कि इतनी बड़ी गड़बड़ी होने के बाद भी कुछ खास सक्रियता नहीं दिख रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि इसमें कुछ बड़ा नाम होने के वजह मामले को लंबा खींचा जा रहा है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया गया है। पुलिस टीम छापा डालकर मुख्य आरोपित के गिरफ्तारी की प्रयास में जुटी है। इस प्रकरण में पुलिस की तरफ से विशेष सक्रियता बरती जा रही है। जल्दी ही मुख्य आरोपित गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सपा जिलाध्यक्ष उच्च अधिकारियों से करेंगे शिकायत
सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने बताया कि इस प्रकरण की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। हैरत की बात है कि अभी तक पूरी तस्वीर साफ नहीं हुई है। इस प्रकरण में कितने लोग शामिल हैं, यह बात सामने आनी चाहिए। आखिर कैसे किसानों के नाम पर खाता खुलवा कर रकम हजम कर ली गई। एक एक बिन्दु की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें