संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। महंगाई व बदहाल कानून व्यवस्था के विरोध में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध में मांगों का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
भासपा के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा मनमाने ढंग से कर की वसूली की जा रही है। इससे रसोई गैस व डीजल-पेट्रोल के दामों में भारी वृद्धि हो रही है। अन्य देशों में यह उत्पाद भारत से कम मूल्यों पर मिल रहे हैं। जनहित को देखते हुए इन सामग्रियों को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है, अपराध जगह-जगह बढ़ रहे हैं। इस दौरान मनोज कुमार, राहुल राजभर, शिवप्रकाश, चंदू देव, अर्जुन राजभर, उपेंद्र कुमार, धीरज शर्मा, मंजेश कुमार, रामू, सुदर्शन, डॉ. जगदेव राजभर, जयहिंद राजभर आदि मौजूद रहे।