फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वार्डेन समेत आठ का मानदेय बाधित, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो वार्डन समेत आठ का मानदेय रोका, स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन

महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सदर व मिठौरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पूर्णकालिक शिक्षकों व अन्य कर्मियों के अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही दो वार्डन समेत अनुपस्थित कर्मियों का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सदर कस्तूरबा में निरीक्षण के दौरान पूर्णकालिक शिक्षक प्रियंका त्रिपाठी व अनुज मिश्रा और चौकीदार देवेन्द्रनाथ त्रिपाठी अनुपस्थित मिले। जांच के दौरान आगंतुक पंजिका नहीं प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों की जानकारी भी अपडेट नहीं मिली। बालिकाओं को निर्धारित सारिणी के विपरीत खाना दिया जाना पाया गया। कितनी बालिकाओं को भोजन दिया गया है, इसका रजिस्टर भी प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं मिठौरा में निरीक्षण के दौरान पूर्णकालिक शिक्षका सीमा पांडेय, सहायक रसोइया किरन देवी व चौकीदार विनोद यादव अनुपस्थित मिले। यहां भी सारिणी के विपरीत नाश्ते व भोजन की बात सामने आई। भोजन रजिस्टर नहीं उपलब्ध कराया गया। कक्षा छह व सात की अधिकांश बालिकाओं में सामग्रियों का वितरण न किया जाना पाया गया। बीएसए ने कहा कि आगे भी जांच जारी रहेगी, जहां कमी मिलेगी वहां के जिम्मेदारों की भी जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें