फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्पा-स्यांगजा-पोखरा मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में भूस्खलन से पल्पा-स्यांगजा-पोखरा मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के लुंबिनी प्रांत के बुटवल समेत कई जगहों पर शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश से सड़कें जाम हो गई हैं। लुंबिनी राज्य यातायात पुलिस कार्यालय बुटवल के मुताबिक, राज्य में अब तक तीन जगहों पर सड़कें जाम हैं। बारिश के साथ-साथ भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध हैं। यातायात पुलिस कार्यालय डीएसपी प्रमोद रेग्मी ने बताया कि पल्पा-स्यांगजा-पोखरा मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है। पल्पा के मथागढ़ी-1 में भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध हो गई है और स्यांगजा और पोखरा जाने वाली सड़क पर वाहन फंस गए हैं। इसी तरह पाल्पा के रिपदीकोट में भी भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध हो गई है। भूस्खलन से भालुवांग-प्युथन मार्ग भी अवरुद्ध है। उक्त सड़क खंड के अंतर्गत शर्मा गांव में सड़क भूस्खलन से भर गई है। मौके पर पुलिस पहुंच कर राहत बचाव में जुटी है। फंसे हुए यात्रियों को निकाला जा रहा है। आवागमन जल्दी शुरू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें