फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पहले मतदान, फिर जलपान के नारों से निकली मतदाता जागरूकता रैली

Tue, 28 May 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर के बीएड विभाग के तत्वाधान में सोमवार को बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों को एक जून को सारे काम छोड़कर मतदान के लिए जागरूक किया। रैली को बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. महीप पांडेय ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली कॉलेज परिसर से निकलकर मुख्य मार्गों से होते हुए धानी ढाले तक पहुंची। प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रकार के नारों की तख्तियां लेकर भ्रमण किए। पहले मतदान फिर जलपान के नारे लगाते हुए रैली कस्बे तक पहुंची। जहां से वापस लौटने के बाद काॅलेज परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. महीप पांडेय ने कहा कि मतदान सबका अधिकार हैं, मतदान के दिन सारे काम को छोड़कर सर्वप्रथम मतदान करें। हम सबके एक मत से देश की तकदीर बदलती हैं। डॉ. वैभव मणि ने कहा कि मतदान से ही स्वच्छ व बेहतर सरकार बनती हैं। जो देश के विकास में मददगार साबित होती हैं। इस दौरान डॉ. शुभम श्रीवास्तव, राजबहादुर सिंह, राकेश मिश्रा, राजेश कुमार अवधेश, पूर्णिमा, रोहन, आर्यन, नंदिनी, वंदना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें